Current Affairs Quiz · 09 Oct 2026
Practise with a timer? It's optional, and you can pause or stop it any time.
Time's up. No rush, finish at your own pace.
-
Q1. राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) को जैव संसाधनों के उपयोग के लिए सबसे अधिक राजस्व किस सेक्टर से प्राप्त हुआ है?
कृषि-बीज सेक्टर ने सबसे बड़ा हिस्सा यानी 7.16 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
Next question ↓ -
Q2. दूरसंचार क्षेत्र में भारत का लक्ष्य वैश्विक 6जी पेटेंट और मानकों का कितना प्रतिशत हासिल करना है?
भारत का लक्ष्य वैश्विक 6जी पेटेंट और मानकों का कम से कम 10 प्रतिशत हासिल करना है।
Next question ↓ -
Q3. सहकारिता मंत्रालय की 9वीं राष्ट्रीय समीक्षा कार्यशाला कहाँ आयोजित की जा रही है?
सहकारिता मंत्रालय की 9वीं राष्ट्रीय समीक्षा कार्यशाला बस्तर, छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है।
Next question ↓ -
Q4. सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा चलाए गए 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में कितने प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया?
मंत्रालय ने निर्धारित लक्ष्य का 160 प्रतिशत हासिल किया है।
Next question ↓ -
Q5. आधिकारिक सांख्यिकी और अनुसंधान में सहयोग के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने किसके साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
MoSPI ने आधिकारिक सांख्यिकी और अनुसंधान में सहयोग के लिए पहले इंडिया फाउंडेशन के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।
Next question ↓ -
Q6. भारतीय वायु सेना दिवस की इस वर्ष की थीम क्या है?
इस वर्ष के एयर फोर्स डे की थीम- 'इंडियन एयरफोर्स: इनफैबल, इम्परवियस एंड प्रिसैस'- थी।
Next question ↓ -
Q7. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) के लिए समावेशी शिक्षा हेतु कौन सा डिजिटल पोर्टल उपयोग किया जा रहा है?
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान और समावेशी शिक्षा के लिए प्रशस्त पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है।
Next question ↓ -
Q8. टीबी उन्मूलन प्रयासों को तेज करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कौन सी टीम लॉन्च की है?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए जोश (JOSH) टीमें लॉन्च की हैं।
Next question ↓ -
Q9. आयुष सेवा क्षेत्र में कुल कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी कितने प्रतिशत है?
आयुष सेवा क्षेत्र के कुल कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत है।
Next question ↓ -
Q10. किस प्रसिद्ध अभिनेता की तीन ऐतिहासिक तमिल फिल्मों के प्रिंट राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (NFAI) को सौंपे गए हैं?
शिवजी गणेशन की तीन ऐतिहासिक तमिल फिल्मों के प्रिंट NFAI को सौंपे गए हैं।
Next question ↓ -
Q11. अंतर्राष्ट्रीय संसदीय संघ (IPU) की किस क्रम की सभा तांजानिया के अरुषा में आयोजित की गई?
आईपीयू की 153वीं सभा तांजानिया के अरुषा में आयोजित की गई है।
Next question ↓ -
Q12. बहुराष्ट्रीय खोज और बचाव अभ्यास (SAREX) का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
बहुराष्ट्रीय खोज और बचाव अभ्यास (SAREX) पारादीप के पास आयोजित किया जा रहा है।